लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज भव्य स्वागत किया गया। अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति मुर्मु अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत लखनऊ दौरे पर हैं, जहां वह कई महत्वपूर्ण आयोजनों में प्रतिभाग करेंगी। एयरपोर्ट से स्वागत के बाद उनके काफिले को राजकीय सम्मान के साथ रवाना किया गया।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। अधिकारियों एवं गणमान्यों ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्वागत की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं।
