पाटन /उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर खरही गांव में पत्नी के वियोग से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार संजू (32) पुत्र स्व. श्रीपाल की पत्नी रानी देवी कुछ दिनों पूर्व मायके चली गई थीं। पत्नी के चले जाने से संजू मानसिक तनाव में था। सोमवार की सुबह वह अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे लगभग तीन वर्ष का पुत्र सुभाष छोड़ गया है, जो पिता के साथ ही रहता था। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
