संवाददाता/मनोज शर्मा
लखनऊ। विधानसभा बक्शी का तालाब के अंतर्गत मण्डल चिनहट के ग्रामीण क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 452 सेमरा पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में अवध क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा ने उपस्थित होकर 128वीं कड़ी का श्रवण किया और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, मण्डल अध्यक्ष चिनहट श्री अक्षय मौर्य, मनु सिंह मनीष, प्रतिभा सिंह, दिनेश यादव, सोनू सिंह, गुरुशरण मौर्या सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि बूथ स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
