उन्नाव । जनपद के पुरवा स्थित माँ आनन्देश्वरी देवी मंदिर में 3 से 7 दिसंबर 2025 तक राष्ट्र जागरण पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ, पावन प्रज्ञा पुराण एवं संस्कार महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। पाँच दिवसीय यह दिव्य कार्यक्रम बुधवार से रविवार तक चलेगा। आयोजन युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्ड दीप के जन्म शताब्दी 2026 के प्रयाज वर्ष के क्रम में संपन्न होगा।
कार्यक्रम परमपूज्य गुरूवर वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं० श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म संरक्षण में सम्पन्न होगा।
महोत्सव का शुभारंभ 3 दिसंबर, बुधवार सुबह 10:00 बजे प्रज्ञा यात्रा (कलश यात्रा) से होगा, जो माँ आनन्देश्वरी देवी मंदिर, पश्चिम टोला से प्रारंभ होगी। इसी दिन शाम 3:00 से 6:00 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।
📅 कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
4 दिसंबर, गुरुवार
- प्रातः 08:30 से दोपहर 12:00 बजे — गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार
- शाम 3:00 से 6:00 बजे — प्रज्ञा पुराण कथा
5 दिसंबर, शुक्रवार
- प्रातः 08:30 से दोपहर 12:00 बजे — यज्ञ व संस्कार
- शाम 3:00 से 6:00 बजे — प्रज्ञा पुराण कथा
6 दिसंबर, शनिवार
- प्रातः 08:30 से दोपहर 12:00 बजे — गायत्री यज्ञ
- शाम 4:00 से 8:00 बजे — भव्य दीप यज्ञ
7 दिसंबर, रविवार (समापन दिवस)
- प्रातः 08:30 बजे — गायत्री यज्ञ, पूर्णाहुति, टोली विदाई व प्रसाद वितरण
विशेष निर्देश
- कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएँ पीत वस्त्र धारण करें।
- सभी संस्कार — दीक्षा, यज्ञोपवीत, विद्यारम्भ, मुण्डन, नामकरण — निःशुल्क कराए जाएंगे।
गायत्री परिवार पुरवा, स्थानीय श्रद्धालुजन और अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सभी नगरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य अनुष्ठान का लाभ लेने व ऋषि युग्म तथा देव शक्तियों के अनुदान प्राप्त करने की अपील की है।
