संवाददाता / (शमशाद सिद्दिकी)
कृष्णानगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कृष्णानगर पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18 अदद ई-रिक्शा बैट्रियां, कटिंग प्लायर, एक चार पहिया वाहन और ₹20,000 नकद बरामद किए हैं। बरामद बैटरियों की अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख बताई जा रही है।
✔️ गिरफ्तार आरोपी
- सर्वेश त्रिपाठी पुत्र अखिलेश त्रिपाठी
निवासी – इन्दिरानगर, लखनऊ
स्थायी पता – लंभुआ, सुल्तानपुर (उम्र 26 वर्ष) - अभिषेक सिंह पुत्र दिगेन्द्र सिंह
निवासी – बड्डूपुर, बाराबंकी (उम्र 20 वर्ष) - विकास सिंह पुत्र राम सिंह
निवासी – जमुआ, थाना घंघटेरी, बाराबंकी (उम्र 18 वर्ष) - जमई पुत्र स्व. मख्तियार
निवासी – अरकापुर पयागपुर, बहराइच
हाल पता – नंदपुर डड्डा कॉलोनी, चिनहट, लखनऊ (उम्र 25 वर्ष)
✔️ कैसे पकड़े गए आरोपी?
30 नवंबर 2025 को वादी पंकज, निवासी गीतापल्ली, आलमबाग ने अपनी ई-रिक्शा (UP 32 NN 8838) की बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह चोरी 26/27 नवंबर की रात हुई थी।
इस पर थाना कृष्णानगर में मुकदमा संख्या 566/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया।
▶️ 100 CCTV कैमरों की जांच
अभियुक्तों की तलाश में पुलिस ने शहर भर के लगभग 100 CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी और फील्ड साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 02 दिसंबर 2025 को बैकुंठ धाम क्षेत्र से चारों आरोपियों को दबोच लिया।
✔️ आरोपियों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया—
- वे दिन में अलग-अलग इलाकों में रैकी करते थे
- रात में सुनसान जगह पर खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चुरा लेते
- चोरी की बैटरियां कबाड़ी को बेचकर नशा व ऐश करते थे
- उन्होंने गीतापल्ली, औरंगाबाद, आलमबाग व दबग्गा चौराहा से भी बैटरी चोरी की घटनाएं कबूल कीं
अभियुक्तों की निशानदेही पर—
- फीनिक्स मॉल के पीछे डाला स्टैंड से 10 बैटरियां
- उनकी कार से 8 बैटरियां
इस प्रकार कुल 18 बैट्रियां बरामद की गईं।
✔️ पुलिस की कार्रवाई जारी
चारों आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की बैटरियां खरीदने वाले कबाड़ी कौन थे और क्या यह गिरोह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है।
