उन्नाव। अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने आज एक और प्रभावी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि आज प्रतिभा सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर द्वारा मय हमराह टीम के साथ थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम अकवारा में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही मौके पर मौजूद लगभग 350 किलोग्राम लहन महुआ को नष्ट कर दिया गया। टीम ने अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
