रायबरेली।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में अधिवक्ता यशपाल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर प्रचार तेज कर दिया है। मतपत्र पर क्रम संख्या 330 के प्रत्याशी यशपाल सिंह ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बेहतर कार्य वातावरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यशपाल सिंह, जो कि राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ में अधिवक्ता हैं, लंबे समय से अधिवक्ता हितों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे अधिवक्ताओं के कल्याण, सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उनका मूल निवास रायबरेली के जहानाबाद क्षेत्र में है, जबकि वर्तमान में वे लखनऊ में निवास कर रहे हैं। अपने अनुभव और कार्य प्रणाली को बताते हुए उन्होंने कहा कि बार काउंसिल में उनकी भागीदारी अधिवक्ताओं के अधिकारों को और मजबूत करेगी।
अधिवक्ताओं ने भी उनसे बेहतर कार्य और स्वच्छ छवि की उम्मीद जताई है। चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। यशपाल सिंह ने अंत में कहा कि अधिवक्ता भाइयों का आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी ताकत है।
