उन्नाव। जनपद में कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने आज डायल 112 बेड़े में शामिल की गई 12 नई चार पहिया पीआरवी (स्कॉर्पियो एवं इनोवा) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद भी उपस्थित रहे। नवागत पीआरवी वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक बढ़ेगी तथा आपात स्थितियों में घटनास्थल पर पहुंचने का समय काफी कम होगा।
पुलिस विभाग के अनुसार, इन नए वाहनों के शामिल होने से आमजन को और तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता मिल सकेगी। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक 112 सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
