बीघापुर (उन्नाव)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक निर्धन मुस्लिम परिवार की बेटी हीना, पुत्री खलील अहमद के विवाह में पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। 8 दिसंबर को पुष्पेंद्र सिंह की टीम परिवार के घर पहुंची और मदद सौंपते हुए नवविवाहित जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
पुष्पेंद्र प्रताप सिंह लंबे समय से विधानसभा क्षेत्र के कमजोर, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की सहायता के लिए जाने जाते हैं। उनकी टीम लगातार क्षेत्र में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के अवसर पर सहयोग पहुंचा रही है। फाउंडेशन के सदस्य ऐसे परिवारों की तलाश कर उन्हें जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराने का वादा निभा रहे हैं।
सहायता मिलने पर परिजनों ने पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने भी उनकी इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि उनके द्वारा की जा रही मदद जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है। मौके पर पंकज सिंह, अनुज पटेल, अनूप यादव, रामजी यादव, सौरभ सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
