उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने थाना दही का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र / महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, नन्हे फरिश्ते कक्ष और आवासीय बैरक का विस्तृत निरीक्षण किया। शस्त्रों सहित अन्य सभी लॉजिस्टिक्स की सूची के अनुसार जांच की गई।
थाने के अभिलेखों की प्रविष्टियों को भी बारीकी से चेक किया गया। निरीक्षण के बाद थाना प्रभारी दही को रिकॉर्ड अपडेट रखने, साफ-सफाई, महिला सुरक्षा, साइबर हेल्पडेस्क की सक्रियता और जनसुरक्षा कार्यों में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनता से विनम्र व्यवहार करने पर विशेष बल दिया।
