सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर वार्ड द्वितीय-18 अंतर्गत रुस्तम विहार कॉलोनी नादरगंज में शुक्रवार को इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य नादरगंज मैरिज लॉन (जीतू भाई की दुकान) से सिपेट चौराहे की ओर लगभग 70 मीटर लंबी एवं 10 मीटर चौड़ी सड़क और नाली के रूप में किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम पार्षद रामरेश रावत एडवोकेट द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव एवं जितेंद्र कुमार सिंह से नारियल तुड़वाकर कार्य का शुभारंभ कराया गया। पार्षद रामरेश रावत ने बताया कि यह विकास कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग से कराया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि रुस्तम विहार कॉलोनी में महापौर व पार्षद निधि से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग रोड व नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, पार्षद रामरेश रावत एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संतोष त्रिपाठी ने क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए लखनऊ सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव एवं पार्षद रामरेश रावत के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, जयराम यादव, दीपक शाह, प्रीतम सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, सुभाष, रमन श्रीवास्तव, गोमती मिश्रा, काशीनाथ राय, लक्ष्मी देवी सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।
