उन्नाव। समाजसेवी संस्था पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बीरपुर पोस्ट बारा में एक बेसहारा वृद्ध महिला की सहायता की। लगभग 70 वर्षीय राजेश्वरी, जो भूमिहीन एवं अनाथ अवस्था में जीवन यापन कर रही हैं, गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण अत्यंत दयनीय स्थिति में थीं और उनके परिवार में आय का कोई साधन नहीं था।
गांव के सामाजिक लोगों द्वारा जब इस स्थिति की जानकारी पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को दी गई, तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा उसके उपचार में सहयोग किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
मदद पाकर राजेश्वरी भावुक हो उठीं और खुशी के आंसुओं के साथ पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को आशीर्वाद दिया। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर राममोहन सिंह, अनूप, पंकज सिंह (प्रधान), आशुतोष सिंह, प्रखर सिंह, अंकित, सूरज, अनीश यादव, लोटन पासवान सहित अन्य ग्रामीण व सामाजिक लोग मौजूद रहे।
