शमशाद सिद्दीकी
मोहनलालगंज (लखनऊ)। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तत्परता से पहले बालिका को सकुशल बरामद किया गया और अब आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 नवंबर 2025 को वादी द्वारा थाना मोहनलालगंज में सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री लापता हो गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 460/25, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने तत्काल दो विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 16 दिसंबर 2025 को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 70(2) बीएनएस तथा धारा 5(छ)(ठ) एवं 6 पाक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को पीड़िता के पूर्व परिचित प्रकाश में आए अभियुक्त रोहित उर्फ सोहित एवं मनीष रस्तोगी को थाना मोहनलालगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी निष्पक्षता के साथ जारी है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की
