पुरवा, उन्नाव। समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र पुरवा में बीएलए प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव एवं एसआईआर प्रभारी सीएल यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव रहे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामकिशुन बोधी ने की। शिविर में एसआईआर, पीडीए प्रहरी एवं बीएलए कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एसपीआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में सहयोग करने वाले बीएलए साथियों की सराहना की गई और उनके योगदान को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बीएलए की भूमिका अत्यंत अहम है। मतदाता सूची को दुरुस्त रखने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और इसके लिए जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जिला महासचिव हेमंत पाल, पूर्व विधायक उदयराज, पूर्व प्रधान रमाकांत यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बीतेंद्र प्रताप, शालिनी रावत, शिवशंकर वर्मा, हाजी इरफान, अभिषेक सिंह, मनमोहन, सुनील रावत, गिरधारी नोटरी, हरिकेश यादव, अंकित यादव, आलोक कुशवाहा, इसरत अली, बच्चूलाल यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, संत बालक, संजय गौतम, राम बहादुर यादव, पंकज लोधी, रामबाबू बोधी, विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
