उन्नाव। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महान योद्धा एवं देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद राव राम बख्श सिंह का 167वां बलिदान दिवस आगामी 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को जनपद उन्नाव के बक्सर स्थित बलिदान स्थल पर श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर ‘राव राम बख्श सिंह स्मारक एवं बलिदान दिवस समारोह समिति’ के तत्वावधान में एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 28 दिसंबर 2025 (रविवार)
समय: दोपहर 12:00 बजे से
स्थान: बलिदान स्थल, बक्सर, उन्नाव
समिति की अपील
समारोह समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह तथा मंत्री वीर प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं राष्ट्रप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि अमर शहीद राव राम बख्श सिंह का बलिदान देशभक्ति, त्याग और साहस की अमिट मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से समय से पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने और समारोह को ऐतिहासिक बनाने का अनुरोध किया है।
