पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव सीएल यादव बोले—सपा सरकार में शिक्षा-स्वास्थ्य थे बेहतर, भाजपा राज में युवा बेहाल
पुरवा/उन्नाव। विधान सभा क्षेत्र पुरवा के ग्राम पंचायत गुलरिहा में PDA जन-पंचायत कार्यक्रम का आयोजन छात्रसभा के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव श्री सीएल यादव कृष्णा मौजूद रहे। जन-पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरे विधान सभा क्षेत्र में लगातार किया जा रहा है।
सीएल यादव ने कहा कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर थी और आम लोगों को राहत मिलती थी। वर्तमान भाजपा सरकार में हालात पूरी तरह बदहाल हो चुके हैं। विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है, बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं हैं, जिससे युवा वर्ग सबसे अधिक परेशान है।
उन्होंने जन-चौपाल में उपस्थित लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की। कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की सहायता, युवाओं को रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े।
इस अवसर पर प्रधान रमाकांत यादव, पूर्व प्रधान संतलाल पाल, प्रदेश सचिव छात्रसभा इंजीनियर अभिषेक सिंह यादव, रामू कश्यप, सोनू मिश्रा, मो. पीरू, दयाराम गौतम, ललित दुबे, प्रधान फूल कुमार यादव, विमलेश पासवान, अर्पित कुमार यादव, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
