भगवंतनगर/उन्नाव: सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति, अंकित सिंह परिहार ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपनी दो दशकों पुरानी परंपरा को इस वर्ष भी पूरी भव्यता के साथ निभाया। झगरपुर स्थित उनके निवास “काका कुटीर” पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में हजारों की संख्या में पहुंचे जरूरतमंदों को कड़कड़ाती ठंड से राहत पहुँचाने के लिए ब्रांडेड कंबलों का वितरण किया गया।
अंकित सिंह परिहार का संकल्प: “नर सेवा ही नारायण सेवा”

मकर संक्रांति के पर्व पर जहाँ लोग व्यक्तिगत पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं, वहीं अंकित सिंह परिहार ने “बेटा भी, नेता भी” के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए पूरा दिन क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित किया। अंकित सिंह परिहार ने अपने परिजनों—ताऊ जी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री उदय प्रताप सिंह, चाचा जी श्री अरविंद प्रताप सिंह और छोटे भाई व प्रधान प्रतिनिधि रिशू सिंह परिहार—के साथ मिलकर प्रत्येक आगंतुक का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।
विगत 20 वर्षों से निरंतर जारी है सेवा यज्ञ
क्षेत्रीय जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले अंकित सिंह परिहार ने बताया कि यह परंपरा पिछले 20 वर्षों से बिना रुके जारी है। उनके लिए राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि अपनों के बीच रहकर उनकी सेवा करने का माध्यम है। वितरण कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भारी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि भगवंतनगर की जनता अंकित सिंह परिहार को अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखती है।
