कानपुर | 15 जनवरी 2026। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जमुना देवी जन कल्याण समिति की ओर से बर्रा-जरौली क्षेत्र में एक विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और सामूहिक रूप से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना रहा। इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सोनी ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा सैकड़ों लोगों को खिचड़ी वितरित की गई। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी दीपक एडवोकेट उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उमेश सोनी, राष्ट्रीय सचिव डॉ. आर.के. सिंह, राजेश शर्मा, डॉ. ए.एल. निषाद, दिनेश पांडे, महेंद्र सिंह यादव, नीलम मिश्रा तथा समाज सेविका रश्मि सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।
