उन्नाव । विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के ग्राम अकवारा में जनसेवा के संकल्प के साथ एक विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी और पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
भव्य स्वागत और सम्मान
शिविर के आयोजक समाजसेवी प्रखर सिंह ने मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का पुष्प माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने भी शिविर में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों की टीम को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
“परोपकार ही सबसे बड़ा पुण्य”: पुष्पेंद्र प्रताप सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सहायता करना और उनके जीवन से कष्टों का कांटा निकालना ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने कहा:
”परोपकार से मिलने वाले सुकून को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं, हमें उनके परामर्श का पालन कर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।”
शिविर में मिलीं सुविधाएं
शिविर में विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक मशीनों से जांच की गई, जिसमें मुख्य रूप से:
- नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण।
- मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन।
- आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा फुल बॉडी हेल्थ चेकअप।
- जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण।
चिकित्सकों एवं सहयोगियों का सम्मान
मुख्य अतिथि ने शिविर में सेवा देने वाले नेत्र विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह, राजेश, अनुराग तथा आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रामजी पाण्डेय, अतुल त्रिपाठी, सौरभ सिंह और गुड़िया जी को सम्मानित किया। शिविर में क्षेत्र के एक सैकड़ा (100) से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह, अशोक, कैप्टन कैलाश सिंह, आशू सिंह राठौर (प्रधान), रौनक सिंह, अर्पित सिंह, नन्दलाल, विजय सिंह एडवोकेट, शिवा सिंह, नीलेश रावत, हृदेश, गोलू सिंह, आर के सिंह मामाजी, पंकज सिंह प्रधान, छोटेलाल यादव, संदीप यादव, अनिल सिंह चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
