भगवन्तनगर (उन्नाव) | 19 जनवरी 2026
विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर में सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए ‘पुष्प फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने एक अनूठी पहल की। सोमवार को उन्होंने क्षेत्र के चार अलग-अलग गाँवों का दौरा कर पांच बच्चों के जन्मदिन पर उनके घर पहुँचकर खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने पुष्पेंद्र प्रताप का तिलक लगाकर और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया।
विजयी खेड़ा में शिवांश और छवी को मिला आशीर्वाद
दौरे की शुरुआत ग्राम विजयी खेड़ा से हुई, जहाँ सूरज सिंह के दो बच्चों शिवांश और छवी के जन्मदिन पर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पहुँचे। यहाँ क्षेत्र की बहनों और परिजनों ने उनका टीका लगाकर और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा, “आपके जीवन में खुशियों के फूल खिलें और आपके हर सपने सच हों।” इस दौरान जय नारायण, रामशरण और रामप्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ऊंचगांव में आर्या दीक्षित का कटा केक
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊंचगांव स्थित गणपति रेस्टोरेंट पहुँचे, जहाँ उन्होंने विजेता दीक्षित की सुपुत्री आर्या दीक्षित के जन्मदिन पर केक काटकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रीमा सिंह, प्रियंका और पंकज सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
निहाल खेड़ा और रसूलपुर दरियाव में भी उत्साह
पुष्प फाउंडेशन की टीम के सदस्य कमलेश यादव के पुत्र वैभव यादव (ग्राम निहाल खेड़ा) और राहुल सिंह के पुत्र कार्तिक (ग्राम रसूलपुर दरियाव) के जन्मदिन पर भी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने शिरकत की। रसूलपुर दरियाव में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर उनका स्वागत किया।
इन आयोजनों ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि क्षेत्र में एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी दिया। इस मौके पर सर्वेश सिंह, रिशु सिंह, और राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
