उन्नाव (भगवंतनगर)। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर में सामाजिक सेवा और जनसंपर्क को नई दिशा देते हुए बुधवार को “अनुराग संकल्प” अभियान के अंतर्गत एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत शिक्षाविद एवं सामाजिक उद्यमी अनुराग त्रिवेदी ने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
दर्जनों गांवों में पहुँचा सेवा का कारवां
मुख्य अतिथि अनुराग त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत भदिया, लाखमंदेमऊ, रघुनाथपुर, पनहन, महारामऊ, मुरैता, त्रिपुरारपुर, शमशेरपुर, मोहिद्दीनपुर, किशुनखेड़ा और ओशियां सहित अन्य ग्राम पंचायतों के प्रत्येक मजरों में जाकर लोगों का हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
सेवा, सम्मान और संवेदना का संकल्प
इस मौके पर अनुराग त्रिवेदी ने कहा, “अनुराग संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सम्मान और संवेदना पहुँचाने का एक सतत प्रयास है। भगवंतनगर विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए यह संकल्प और हमारी सेवा की मुहिम निरंतर जारी रहेगी।”
सहयोगियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रधानों और समर्थकों का बड़ा योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमल बाजपेई, सचिन लोधी, रामू सैनी, संदीप दीक्षित (प्रधान), अनिल पॉल, अविनाश पटेल, मोनू बाजपेई, अमित साहू, इस्लाम खान, मिथुन प्रजापति, समरजीत (प्रधान), राजेश मिश्र, रामनरेश चौरसिया, विकास सिंह (BDC), वीरेंद्र सिंह (पंचायत मित्र), रमेश चौधरी, प्रत्यूष यादव और सोनू प्रजापति उपस्थित रहे।
साथ ही, पं. छन्नूलाल त्रिवेदी, रामकिशोर यादव, पुतई दीक्षित, रानू त्रिवेदी, अर्जुन गौतम, पप्पू त्रिवेदी, आशीष पाण्डेय, अमित तिवारी, बटन शुक्ल, मेवालाल पासी, शुभम मिश्रा, गोल्डी पाण्डेय, प्रकाश तिवारी, बबलू त्रिवेदी, पंकज त्रिवेदी, आशीष सिंह चौहान, अरुण रावत और टिंकू पंडित सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने कार्यक्रम को दिशा दी।
