मौरावां, उन्नाव। गुरुवार को शाम लगभग 7.30 बजे थाना मौरावां पुलिस, SWAT और सर्विलांस टीम द्वारा मौरावां-कालूखेडा मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई हुई।
सूचना के अनुसार, बाइक सवार दो युवकों को रोकने का पुलिस द्वारा इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। पीछे बैठे व्यक्ति गिर गए और मौके पर ही पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के बाएं पैर में गोली लगाई। घायल बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मो0 नईम खां उर्फ मोटू, पुत्र स्व0 ईदू, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी पिंक बूथ बंथरा, सिंकदरपुर, थाना बंथरा, जनपद लखनऊ बताया। अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
जांच में यह भी सामने आया कि नईम खां दिनांक 14.01.2026 को थाना असोहा क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाली स्कार्पियो कार का चालक था।
अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:
जनपद सीतापुर, थाना कमलापुर: गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम
जनपद उन्नाव, थाना असोहा: गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और ठगी/धोखाधड़ी संबंधी धारा
घायल मो0 नईम खां का इलाज CHC मौरावां में कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
