filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
पाटन उन्नाव। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यू उन्नाव पब्लिक इंटर कॉलेज, पाटन में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र सर्वेश पाल की उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव अढौली निवासी सर्वेश पाल, पुत्र श्रीभगवान व माता पूरन देवी, ने वर्ष 2020 में इसी विद्यालय से इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर सर्वेश का चयन वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर के पद पर हुआ, जिससे विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर सर्वेश के माता-पिता एवं परिजनों ने विद्यालय के प्रबंधक अरविंद पटेल को उनके पुत्र की पहली सैलरी का ₹42,252 का चेक भेंट किया। इसके बाद अंगवस्त्र व अन्य उपहार देकर प्रबंधक को सम्मानित किया गया। साथ ही प्राइमरी पाठशाला से इंटर कॉलेज तक के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं समस्त स्टाफ को अंगवस्त्र, पेन, डायरी व अन्य उपयोगी वस्तुएं प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वेश के पिता श्रीभगवान ने कहा कि उनके पुत्र का सपना सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करना है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यालय को वातानुकूलित बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार पटेल, महीप सिंह, दशरथ, राहुल सिंह, शिव शंकर, वीरेंद्र कुमार, राहुल गौतम, जय सिंह, हरि नारायण, इमाम बक्श, रुचि पटेल, रूही पठान, निगमा, ममता सहित विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
विद्यालय परिवार ने सर्वेश पाल एवं उनके माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि ऐसी उपलब्धियां छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
