भगवन्तनगर (उन्नाव)। विधानसभा भगवन्तनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोरइया निवासी रामावती पत्नी रामशंकर को कुछ दिन पूर्व घर के बाथरूम में गिरने से रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने इलाज का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। परिजन हर ओर से निराश हो चुके थे और मदद की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी।
इसी दौरान क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए विख्यात समाजसेवी व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह तक यह जानकारी पहुंची। मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह को पीड़ित बहन की सहायता के लिए उनके घर भेजा।
मानवेन्द्र सिंह ने घर पहुंचकर घायल बहन को आर्थिक सहायता प्रदान की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहेंगे। इस सहयोग से परिजनों को बड़ी राहत मिली।
आर्थिक सहायता मिलने के बाद परिजनों ने रामावती को मेडीसिटी हॉस्पिटल, उन्नाव में भर्ती कराया, जहां कुशल चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की गई इस सराहनीय मदद पर परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में मिली यह सहायता उनके लिए संजीवनी साबित हुई है।
इस अवसर पर मानवेन्द्र सिंह, पंकज सिंह बाबा, दीपक सिंह राजावत, रीमा सिंह, प्रियंका वर्मा, सर्वेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
