लखनऊ। वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय के नारायणपुरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए गुरुवार, 29 जनवरी को नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य जन सेवा केंद्र से लेकर अमर सिंह के घर होते हुए उमाशंकर वर्मा के घर के सामने तक तथा विशाल यादव के घर के पास किया जाएगा।
लगभग 80 मीटर लंबी एवं 3 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली का यह नवनिर्माण कार्य पार्षद निधि से लगभग 7.5 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस विकास कार्य का शिलान्यास मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं मा. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशीर्वाद से पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट द्वारा किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। अमर सिंह यादव एवं प्रीतम सिंह द्वारा नारियल फोड़ा गया, जबकि बृजेश मिश्रा द्वारा फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी एवं आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा। वर्षों से कच्ची सड़क की समस्या झेल रहे नारायणपुरी कॉलोनी के निवासियों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार त्रिपाठी ने इस विकास कार्य के लिए पार्षद रामनरेश रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नारायणपुरी कॉलोनी एवं मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से लखनऊ सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट एवं मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव का सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में समर बहादुर, अनिल दुबे, रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, सुदेश कुमार, हरपाल, चंद्रशेखर, महेंद्र, प्रिंस, सौरभ सिंह, हरि चरण, नंदनी सहित नारायणपुरी कॉलोनी एवं आसपास के भाजपा मंडल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
