मुजफ्फरनगर। जनपद में घटित एक अत्यंत दुखद घटना के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना रखते हैं और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पीड़ित परिजनों ने सरकार द्वारा मिली इस सहायता और संवेदनात्मक सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
