राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि
बीघापुर (उन्नाव)। विधानसभा भगवन्तनगर क्षेत्र के अंतर्गत बीघापुर ब्लॉक के मौहारी गांव एवं अड़ार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रिय समाजसेवी एवं पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा एवं संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पूरे गांव में जयंती को बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी सभी वर्गों के लिए पूज्यनीय हैं। उनकी जयंती पर यहां पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमें जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एक सुंदर, समरस और संगठित समाज का निर्माण करना होगा। समाज की मजबूती एकता और संगठन से ही संभव है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उनके आगमन से ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने “पुष्पेन्द्र भैया जिंदाबाद” के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दिलीप निर्मल (प्रधान धानी खेड़ा), संदीप सिंह, रामशंकर सिंह, सेनू यादव, दिलीप गौतम, आर्यन चौधरी, पंकज, रिंकू, सोनू, रामचरन गौतम, रामजी यादव, जयराम, शिवकुमार, राजेश, देवकीनंदन जी, रोहित सिंह, नीरज, रामसजीवन, बाबा दीन, गंगाराम, अतुल सिंह, गोलू सिंह, प्रीती, ममता, राजकुमारी, शुभम रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
