उन्नाव। छूलामऊ स्थित निमहई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड रामचरित मानस पाठ से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ग्राम पासा खेड़ा निवासी राजेश उर्फ अन्नू शुक्ल द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु श्रीराम की आराधना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित जनार्दन मिश्र (ऊँचगांव) के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया। अखंड पाठ के दौरान “प्रभु की कृपा भयऊ सबु काजू, जन्म हमार सुफल भा आजू” सम्पुट की निरंतर गूंज से मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। यह आयोजन प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा।
ग्रामीणों की रही सक्रिय सहभागिता
अखंड मानस पाठ में पासा खेड़ा, छूलामऊ समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसाद वितरण एवं भोजन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने में पासा खेड़ा के प्रसिद्ध कारीगर अनिल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा, जिसकी श्रद्धालुओं ने सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विनोद कुमार द्विवेदी, विवेकानंद द्विवेदी, मयंक उर्फ अनुज बाजपेयी, आशीष उर्फ पप्पू द्विवेदी, हरिओम उर्फ बबोल दीक्षित, बाबू कुशवाहा, राम नगीना सिंह, संतोष कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पाठक, वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल, अर्जुन शुक्ल, विनोद दीक्षित (मिर्जापुर सुमहारी), सधन बाजपेयी, शिवमोहन उर्फ कल्लू मिश्र, विजया द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा आशीष मिश्र, धीरू मिश्र, अंकित मिश्र, पुष्पा मिश्रा, ज्योति मिश्रा, रागिनी शुक्ला, लक्ष्मीशंकर मिश्रा सहित महिलाएं, बच्चे एवं अन्य परिजन भी आयोजन में सम्मिलित हुए।
आज होगा भव्य समापन
देर शाम तक चले इस आयोजन में श्रद्धालु मानस की चौपाइयों पर भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामचरित मानस पाठ का भव्य समापन सोमवार को होगा, जिसमें हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
