उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में ‘अनुराग संकल्प’ अभियान के तहत जनसेवा और जनसंवाद को और अधिक गति मिलती दिखाई दे रही है। रविवार को न्याय पंचायत चैनपुर व देवरा के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कड़ाके की ठंड को देखते हुए असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया गया।
ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं पर मंथन
न्याय पंचायत चैनपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत मवैया, चैनपुर, नरीखेड़ा, दूबेपुर, सरायमंगली एवं जलपुरा के मजरों से आए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने ‘अनुराग संकल्प’ अभियान की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास, सामाजिक समरसता और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस पहल का मूल उद्देश्य है।
अंचलेश्वर महादेव मंदिर में कंबल वितरण
वहीं न्याय पंचायत देवरा के लगभग 22 गांवों के ग्रामीणों के लिए श्री अंचलेश्वर महादेव मंदिर धाम प्रांगण में कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा के बीच हुए इस आयोजन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक जी का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नवीन द्विवेदी, अर्जुन सिंह, राजू गौतम, रामशेवक पासी, कमल सिंह, नवल मिश्र, विमल प्रधान, गंगा प्रसाद, मुंडू काका, शिवरतन धोबी, हरिओम मिश्रा, अतुल त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, राजाबाबू, अशोक बाजपेयी, शुभम त्रिवेदी, नारायण मिश्रा, शशांक त्रिवेदी, सुरेश लोधी, रघुनाथ लोधी, केशव राजपूत, बबलू पाल, हरि लोधी, अशोक लोधी, मोती वाल्मीकि, रामलाल गौतम, अजीत पाल सहित सैकड़ों की संख्या में माताएं, बुजुर्ग और युवा साथी मौजूद रहे।
‘अनुराग संकल्प’ अभियान के माध्यम से चलाया जा रहा यह जनसंपर्क और सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में नई उम्मीद जगाता नजर आ रहा है।
