उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित पुष्प फाउंडेशन एक बार फिर मानवीय सेवा की मिसाल बनकर सामने आया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा फरवरी माह के दौरान 46 जरूरतमंद बहनों के वैवाहिक कार्यक्रमों में कन्यादान कर उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुष्प फाउंडेशन अब तक सैकड़ों निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह संस्कार में सहयोग कर चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को फाउंडेशन की टीम ने इंदेमऊ, ओसिंया, धानी खेड़ा, बाजपेयी खेड़ा, अनुई खेड़ा, बदरका, सुपासी, गंगासेवक खेड़ा, सथनीबाला खेड़ा, महरामऊ, पाण्डेपुर, संतनगर, बदिया खेड़ा, भगवंतनगर, पिथई खेड़ा, जपसरा, लखमदेमऊ, ज़ालिमगंज, खरौली, मंडफहा, भईया खेड़ा, चैनपुर, गौरा, कोरारी, अमरसस सहित अनेक गांवों में पहुंचकर वैवाहिक घरों में कन्यादान किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन टीम ने वर-वधू को सुखद, मंगलमय और सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कन्यादान प्राप्त करने वाले परिवारों ने पुष्प फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता तेजबहादुर सिंह, मैनेजर सिंह, कमलेश यादव, पंकज सिंह बाबा, रामजी यादव, दीपक राजावत, राघवेंद्र सिंह, आशू सिंह सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए आगे भी निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
क्षेत्र में पुष्प फाउंडेशन का यह प्रयास सामाजिक समरसता, बेटियों के सम्मान और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
