
उन्नाव। बुधवार को पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना स्तर पर भी जनसुनवाई को प्रभावी बनाया जाए ताकि लोगों को न्याय के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान शांतिपूर्ण माहौल में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
