उन्नाव। समाजसेवा की मिसाल कायम करते हुए पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बीघापुर तहसील क्षेत्र के तकिया पाटन कस्बे में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी चाँदनी बानो पुत्री रज्जब अली की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया।जानकारी के अनुसार, परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी संस्था पुष्प फाउंडेशन की टीम को मौके पर भेजा, जहां टीम ने पहुंचकर परिवार को आर्थिक सहायता दी और शादी की तैयारियों में सहयोग किया।पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में जब तक एक व्यक्ति दूसरे की मदद के लिए आगे नहीं आएगा, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से भी सेवा और सहयोग की भावना अपनाने का आह्वान किया।पुष्प फाउंडेशन लगातार क्षेत्र में गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है — चाहे वह आकस्मिक दुर्घटना हो, बीमारी या विवाह जैसी जरूरत का अवसर। यही कारण है कि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को जनता विधानसभा भगवंतनगर का सच्चा जनसेवक और मसीहा मानती है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुलदीप, राकेश कुमार ऊर्फ काजू, श्रीकांत सोनी, सलामत, लाला, राघवेंद्र सिंह, हैदर, कमलेश यादव, आशू सिंह, अशोक पासवान, अनूप यादव सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।जरूरतमंद परिवार ने भावुक होते हुए कहा कि “पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जैसे समाजसेवी ही आज के समय में वास्तविक सहारा हैं, जिन पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।”
