उन्नाव । जनपद के थाना दही पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले एक अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के पर्यवेक्षण में टीम ने यह सफलता हासिल की।थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश उर्फ इंडियन पुत्र विनोद कुमार निवासी जमुका थाना अचलगंज, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि से संबंधित एक पोस्ट हटवाने के लिए रंगदारी मांग रहा था। इस संबंध में थाना दही पर मुकदमा संख्या 298/2025 धारा 308(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल तेजवीर और कांस्टेबल अर्पित शामिल रहे।
