लखनऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजधानी लखनऊ में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सआदतगंज थाने से शुरू हुई यह दौड़ लगभग एक किलोमीटर तक चली, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली छात्र, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व एसीपी बाजारखाला वीरेंद्र विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने किया। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा झंडा था और वे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे।
‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल बच्चों और पुलिसकर्मियों में उत्साह और जोश देखने लायक था। इस अवसर पर एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
