लखनऊ।दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में हुए धमाके के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार, अयोध्या, काशी, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे धार्मिक एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया विभाग को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया गया है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश भर के सभी पुलिस कप्तानों को चौकसी बढ़ाने, रात में गश्त तेज करने और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। साथ ही, नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।Eप्रदेश के सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
