कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा निजी गेस्ट हाउस में व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू के संगठनात्मक, सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यों को देखते हुए उन्हें कानपुर नगर का चेयरमैन मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि रत्नेश वर्मा शीलू न केवल कानपुर नगर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की शान हैं। व्यापारी हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय हैं और संगठन को उन पर पूर्ण विश्वास है।
नवनियुक्त चेयरमैन रत्नेश वर्मा शीलू ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने खुले मंच से कहा कि उनकी अंतिम सांस तक व्यापारी हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेगी और वह हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक व्यापारी संगठित नहीं होंगे, तब तक उनकी ताकत का सही अहसास नहीं हो सकेगा। एकजुटता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वह हर समय व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, संदीप सिंह गौर, रजत पांडे, सत्येंद्र सिंह, कमल कुमार वर्मा, उमा शंकर चौरसिया सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद
