कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में नववर्ष मिलन एवं मनोनयन पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया रहे। इस अवसर पर उन्होंने कानपुर नगर उत्तर के नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए।
यह कार्यक्रम डॉ. उदय प्रताप सिंह भदौरिया के दयानंद बिहार स्थित आवास पर आयोजित किया गया, जहां संगठन की एक विशाल बैठक भी संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए क्षत्रिय समाज के कल्याण हेतु एकजुट होकर सार्थक एवं विचारोत्तेजक कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर गोविंद सिंह चंदेल एवं गजेंद्र सिंह सेंगर को संरक्षक, धीरेन्द्र सिंह परिहार को जिला कोषाध्यक्ष, डॉ. उदय प्रताप सिंह भदौरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह, राम प्रताप सिंह एवं विनय प्रताप सिंह राठौर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त आदित्य सिंह कछवाहा, इन्द्रेश सिंह सेंगर, श्याम बहादुर सिंह गौर एवं संजय सिंह राठौर को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए। महासचिव पद पर भानू प्रताप सिंह भदौरिया, अमलेश विक्रम सिंह चौहान, संजय सिंह, विनय राज सिंह, प्रमोद कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह सिकरवार को मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री के रूप में अतेन्द्र सिंह चौहान एवं उत्कर्ष सिंह सेंगर, जबकि कुलदीप सिंह सिकरवार को प्रचार मंत्री तथा ओम सिंह को राष्ट्रीय लेखाकार नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया, वरिष्ठ प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र पाल सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर एवं जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। समारोह का समापन संगठन की एकता, सामाजिक समरसता एवं समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
