सिद्धौर, बाराबंकी (आरवाई न्यूज)।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ नीति के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-जन तक विकास कार्यों को पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इसी कड़ी में जनपद बाराबंकी के विकास खंड सिद्धौर कार्यालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी (BDO) पूजा सिंह ने समाज और ब्लॉक क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं और ब्लॉक के कर्मठ कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि जमीनी स्तर पर विकास को सफल बनाने में इन सभी का योगदान अमूल्य है।
बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन
सम्मान समारोह के साथ-साथ ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर ब्लॉक परिसर में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह व अन्य अतिथियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं और आम जनमानस को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया।
ये रहे मौजूद:
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह सिसोदिया, प्रधान सत्यनाम सिंह वर्मा, डॉ. राजेंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, रामराज कनौजिया, रमाकांत, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, लाभार्थी, एडीओ (पंचायत) राजेंद्र यादव एवं ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
