उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर के अकवारा गांव स्थित श्री गौरीशंकर धाम में श्री बालाजी सेवा संगठन के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य लोकेन्द्र सिंह (आशू) एवं प्रखर सिंह (रानू) ने उनका माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा श्री गौरीशंकर धाम में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में बीघापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह परौरी, ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह (पोरई), अरुण सिंह भोले, आशू सिंह राठौर, मानवेन्द्र सिंह, प्रवक्ता अखिलेश सिंह वैरागी, नीलेश रावत, अमन सिंह, अर्पित सिंह, अभय प्रताप सिंह, पीयूष भदौरिया, सौरभ सिंह, प्रिया, प्रखर सिंह, अनूप यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर रहा।
