पुष्प वर्षा कर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का ग्रामीणों ने किया स्वागत, आयोजन समिति को दिया आर्थिक सहयोग
उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पुरवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरा बुजुर्ग के मजरा छेदा खेड़ा गांव में भव्य जल विहार कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों से पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने स्नेहिल भेंट की। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया।
अपने संबोधन में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने समाज में आपसी एकता, अखंडता और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने तथा लोगों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है और लोगों को एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। आयोजकों और ग्रामीणों ने इसके लिए उनका आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रधान सुनील यादव, प्रधान इकबाल सिंह, श्रीराम, राधाकृष्ण, रवि, विनीत, चंदन सिंह, रामबरन लोधी समेत कई गणमान्य लोग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीतों का आनंद लिया और कार्यक्रम में देर तक लोगों की भीड़ बनी रही।
