लखनऊ। मानक नगर-कनौसी के ओशो नगर स्थित भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के कार्यालय में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य गणेश पूजन एवं दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह तथा मुख्य आयोजक राहुल सैनी रहे। गणेश पूजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आइना पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्षा गुरमीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार परमजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार बबिता ओबरॉय (मान्यता प्राप्त), पत्रकार पुष्पेंद्र पांडे, परिषद के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति, प्रदेश सचिव एस.के. द्विवेदी, संयुक्त सचिव राहुल सैनी और मोहम्मद शकील सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह की टीम से वरिष्ठ नागरिक एवं हिंदनगर वार्ड के पूर्व पार्षद तथा सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी रमाशंकर त्रिपाठी के साथ के.एन. सिंह, प्रकाश तिवारी, मुकेश बाजपेयी, शिखर त्रिवेदी, अनिता तिवारी, अनुपमा और विनीता तिवारी सहित अन्य लोग भी पहुंचे। सभी ने गणेश दरबार में माथा टेककर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
गणेश दर्शन कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। केसरी खेड़ा वार्ड के सभासद जीतू यादव, जो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, भी कार्यक्रम में पहुंचे और गणेश जी के दर्शन किए। वहीं सरोजनी नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बबलू रुद्र दमन सिंह की टीम भी अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम में पहुंची और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे से संवाद किया और आपसी सौहार्द के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा आपसी संवाद को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य रवि ओझा और रवि सिंह भी मौजूद रहे। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में चंद्रशेखर, विशाल यादव, पूनम सैनी, पिंटू सैनी, दुल्लू सैनी, मानसी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी संवाद और भाईचारे का संदेश देने वाला साझा मंच बना।
