
उन्नाव। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना बिहार की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को ग्राम वाजिदपुर स्थित श्री भगवान बक्श सिंह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रेखा दुबे, महिला कांस्टेबल पूनम राजपूत, कांस्टेबल शैलेश यादव, हेड कांस्टेबल सईद अहमद और नीरज सिंह मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी — 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1930 (साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 108 (एम्बुलेंस) और 102 (स्वास्थ्य सेवा)। इसके साथ ही छात्राओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
टीम ने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जहाँ पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, शिकायत निस्तारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा —
👉 “जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।”
