पाटन (उन्नाव)। तहसील बीघापुर क्षेत्र के ग्राम शुक्ला खेड़ा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन भक्तिभाव से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।
कानपुर के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री करण द्विवेदी महाराज ने संगीतमय शैली में महारास लीला एवं रुक्मिणी विवाह की मनमोहक कथा सुनाई।
मुरली की मधुर ध्वनि, गोपियों और ग्वालों की भावपूर्ण लीला वर्णन से श्रोता भाव-विभोर हो उठे। कथा के साथ मूर्तिकार रामकुमार त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने भी सबका मन मोह लिया।
कथा में मुंबई, देहरादून, बिजनौर, आजमगढ़, लखनऊ और कानपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए अनेक प्रतिष्ठित भक्तजनों ने भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
आयोजक बी. भूषण त्रिवेदी ने बताया कि 8 नवम्बर को विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई प्रसिद्ध संत एवं वाणी-पुत्र गरिमामयी उपस्थिति देंगे।
आज के कार्यक्रम में पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, दिनेश बैसवारी, डॉ. नीरज, जयशंकर त्रिवेदी, श्याम त्रिवेदी, श्रीमती प्रेमलता, विद्युत प्रभाव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
