उन्नाव। कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश (अभियन्त्रण अनुभाग) लखनऊ के पत्र संख्या अभि०-1899/इन-सीटू का०यो०पत्रा०/2025-26 दिनांक 06 नवम्बर 2025 के क्रम में सूचित किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अंतर्गत ₹10,000 से अधिक अनुदान वाले सभी कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा हाई टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर आदि की ई-लॉटरी का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाएगा।
यह ई-लॉटरी कार्यक्रम 10 नवम्बर 2025 (सोमवार) को अपराह्न 1:30 बजे से विकास भवन सभागार, उन्नाव में संपन्न कराया जाएगा।
कृषि विभाग ने जनपद के उन सभी कृषकों से अपील की है जिन्होंने कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत ₹10,000 से अधिक अनुदान वाले यंत्र या उपकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है, वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
📍 मुख्य विवरण:
कार्यक्रम: कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की ई-लॉटरी
स्थान: विकास भवन सभागार, उन्नाव
तिथि: 10 नवम्बर 2025 (सोमवार)Y
समय: अपराह्न 1:30 बजे से
आयोजक: कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (अभियन्त्रण अनुभाग), लखनऊ
