उन्नाव। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी अतुल द्विवेदी (उम्र 19 वर्ष) पुत्र रामकिशोर द्विवेदी, निवासी ग्राम कुम्भी थाना बारासगवर जनपद उन्नाव को मलौना तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है।
थाना बिहार क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया, और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाना बिहार में मुकदमा संख्या 377/25 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 5j(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
लगातार की जा रही पुलिस कार्रवाई और छापेमारी के बाद आज आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
