लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) की तैनाती कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नए बीएसए की सूची इस प्रकार है—
- अंबेडकरनगर: राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पटेल
- उन्नाव: राजकीय इंटर कॉलेज सांडा, सीतापुर के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय
- फर्रुखाबाद: डायट हाथरस के वरिष्ठ प्रवक्ता विश्वनाथ प्रताप सिंह
- भदोही: डायट बलिया के वरिष्ठ प्रवक्ता शिवम पांडेय
- बरेली: हापुड़ में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रहीं विनीता
- प्रयागराज: राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज के सहायक उप शिक्षा निदेशक अनिल कुमार
विभाग ने कहा है कि नव नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यालय संचालन की निगरानी बढ़ाने तथा गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि जिले में शिक्षा संबंधी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
