उन्नाव। विधानसभा भगवन्तनगर के अंतर्गत सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के ग्राम रावल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार की मदद को पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुविख्यात समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह आगे आए। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।
ग्राम रावल निवासी पंकज गुप्ता के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे घर में रखा दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही आजीविका का एकमात्र साधन—घर पर संचालित छोटी कॉस्मेटिक एवं परचून की दुकान का पूरा सामान भी आग की चपेट में आ गया। पंकज गुप्ता के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। दुकान का सारा सामान जल जाने से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया।
जब इस दुखद घटना की जानकारी कृपालु हृदय और निरंतर जनसेवा में जुटे पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को मिली, तो उन्होंने तत्काल मानवीय पहल करते हुए ग्राम रावल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के मुखिया पंकज गुप्ता ने बताया कि आग लगने के बाद किसी स्तर से कोई सहायता नहीं मिली थी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सहायता मिलने पर पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। पंकज गुप्ता की पत्नी ज्योती गुप्ता ने भावुक होकर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस मानवीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर तेजबहादुर सिंह, आर.के. सिंह मामाजी, मानवेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, पंकज सिंह बाबा, प्रखर सिंह, रोहित सिंह, मैनेजर सिंह, सर्वेश कुमार उर्फ रिंकू, कमलेश यादव, विक्रम यादव, आशू सिंह, सेनू यादव, अनूप यादव, मयंक पटेल, गोलू सिंह (निहाली खेड़ा), दीपक सिंह राजावत, दिवाकर, अंकित सिंह, अनीश यादव, लोटन पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
