उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर के बिहार कस्बे में आयोजित बाबा गौरी शंकर प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बैशवारा गौरव पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके आगमन से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में खेल प्रेमी और क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गए, जिससे आयोजन उत्सव में तब्दील हो गया।
पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के पहुंचते ही दर्शकों ने “पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्नाव जनपद सहित पड़ोसी जनपदों से आए लोगों में उन्हें देखने की खास उत्सुकता दिखी। गैर जनपदों से आए खेल प्रेमी, जो पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की राष्ट्र स्तर की सामाजिक सेवाओं से परिचित हैं, वे भी उनसे मिलने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा एवं समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह द्वारा मिले अपार प्रेम, स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि खेल संसाधनों की आवश्यकता पड़ने पर वे सदैव खिलाड़ियों के साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना, भाईचारे और सौहार्द के साथ खेला जाना चाहिए तथा उनकी दिली इच्छा है कि बैशवारा क्षेत्र से निकलकर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करे।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान चंद्रेश सिंह की प्रभावशाली कमेंट्री ने खेल प्रेमियों को पूरे समय बांधे रखा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रज्जन सिंह, आर.के. सिंह (मामा जी), यतीन्द्रनाथ मिश्र, रज्जन तिवारी, मानवेन्द्र सिंह, पंकज सिंह बाबा, सेनू यादव, राघवेंद्र सिंह, मैनेजर सिंह, कमलेश यादव, दीपक सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
