उन्नाव (भगवन्तनगर): सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चर्चित समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ‘रिश्ता सेवा समर्पण विश्वास’ के संकल्प के साथ, उन्होंने मात्र दो दिनों के भीतर विधानसभा क्षेत्र की 113 बेटियों का कन्यादान कर उनके नए जीवन की शुरुआत कराई।
दो दिनों तक चला सेवा का महाकुंभ
पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के 5 विकास खंडों के कोने-कोने से आए परिवारों ने हिस्सा लिया।
- 20 अप्रैल: 73 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
- 21 अप्रैल: 40 जोड़ों का विवाह कराया गया।
कुल 113 बहनों की शादी में भाई का फर्ज निभाते हुए पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वयं कन्यादान की रस्में पूरी कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले 2 वर्षों से निरंतर क्षेत्र की सेवा में जुटे हैं और भविष्य में भी हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे।
क्षेत्र में प्रशंसा की लहर
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में समाजसेवा का ऐसा विराट स्वरूप पहले कभी नहीं देखा। लोगों ने मुक्तकंठ से इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के इतिहास का एक सुखद अनुभव बताया।
सहयोगी टीम की रही सक्रिय भूमिका
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी की पूरी टीम समर्पित भाव से जुटी रही, जिसमें मुख्य रूप से:
मानवेन्द्र सिंह, आर.के. सिंह मामाजी, मैनेजर सिंह, विक्रम यादव, राघवेंद्र सिंह, कमलेश यादव, सेनू यादव, पंकज सिंह बाबाजी, दीपक सिंह, प्रखर सिंह, रामजी यादव, सूरज सिंह, सुनील सिंह, आशू सिंह, सर्वेश कुमार रिंकू, शिवलोचन, विश्वजीत चौहान, अमन सिंह, अंकित सिंह और अतुल सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
