उन्नाव। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SP जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुल 25 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारियां पुरवा, फतेहपुर चौरासी, बिहार, कोतवाली सदर, गंगाघाट और मौरावा थानों से की गई हैं।
इन थानों में हुई गिरफ्तारियां:
- थाना पुरवा: यहाँ से शिवपाल, रज्जू, मनोज, जाकिर और राजू सहित कुल 5 वारंटी पकड़े गए।
- थाना गंगाघाट: सबसे अधिक 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें आशीष, रौशन, मोहित, अशोक, अंकित तिवारी, कल्लू, महेन्द्र कुमार पाण्डेय, धीरज, विशाल, पून्नू और जसवन्त उर्फ पोपे शामिल हैं।
- थाना फतेहपुर चौरासी: पुलिस ने रामप्रसाद, छुटक्के और दिलशाद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
- थाना बिहार: यहाँ से सतेन्द्र (धारा 452/504/506 IPC) और मोती लाल (धारा 323/325/504 IPC) को पकड़ा गया।
- थाना मौरावा: सुरेश और मोहन नाम के दो वारंटी गिरफ्तार किए गए।
- थाना कोतवाली सदर: यहाँ से साहब लाल और उसकी पत्नी कुशमा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
